पुल के ढहने पर तेजस्वी का हमला- खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो?

Edited By Nitika, Updated: 16 Jul, 2020 01:54 PM

tejashwi attacked nitish government after bridge collapsed

बिहार के गोपालगंज जिले में 263 करोड़ की लागत से बना सत्तर घाट पुल मात्र 29 दिन में ढह गया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

 

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले में 263 करोड़ की लागत से बना सत्तर घाट पुल मात्र 29 दिन में ढह गया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था। आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठित भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश जी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे और ना ही साइकिल से रेंज रोवर की सवारी कराने वाले भ्रष्टाचारी सहपाठी पथ निर्माण मंत्री को बर्खास्त करेंगे। बिहार में चारों तरफ लूट ही लूट मची है।

राजद नेता ने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने अपनी वाह-वाही के लिए समय से पहले पुल का उद्घाटन किया। हमारी मांग है कि बिहार सरकार पु​ल बनाने वाली वशिष्टा कंपनी को तुरंत ब्लैकलिस्ट करे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!