अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, 45 वीं पुण्य तिथि पर 20 लोगों ने किया रक्तदान

Edited By Ramkesh, Updated: 10 Sep, 2026 07:18 PM

heartfelt tributes paid to immortal martyr lala jagat narayan 20 people donated

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45 वीं पुण्यतिथि पर समस्तीपुर के रोसड़ा में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।मिर्जापुर स्थित एसके पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गणमान्य अतिथियों ने...

समस्तीपुर (राजकिशोर) : अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45 वीं पुण्यतिथि पर समस्तीपुर के रोसड़ा में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।मिर्जापुर स्थित एसके पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गणमान्य अतिथियों ने अमर शहीद लाला जगत नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर उनके त्याग, निष्ठा और देशभक्ति की भावना को याद किया गया।

PunjabKesari
वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोसड़ा की बीडीओ ममता कुमारी ने किया।रोसड़ा के थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल, सांसद प्रतिनिधि अनीश राज भी इस शिविर में मौजूद रहे। एस के पब्लिक स्कूल के निदेशक नील कमल, रिटायर प्रिंसिपल प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और बीजेपी नेता सुंदरम सूर्यवंशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।वहीं एसके पब्लिक स्कूल की एमडी मधुबाला श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि अनीश राज और बीजेपी नेता सुंदरम सूर्यवंशी ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार सह रिटायर प्रिंसिपल प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर ने की,जबकि मंच संचालन साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार सिंह ने किया।

PunjabKesari

वहीं रोसड़ा की बीडीओ ममता कुमारी ने लाला जगत नारायण जी के जीवन को त्याग, निष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल बताया। रोसड़ा के थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार ने बताया कि लाला जगत नारायण जी ने समाज और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। वहीं रोसड़ा के अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने भी लोगों से रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

वहीं एस के पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश नीलकमल ने इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।नीलकमल ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार संजीव सिंह ने लाला जगत नारायण जी के योगदान को याद किया। 

वहीं मिर्जापुर स्थित एसके पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में 20 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। खास बात ये रही कि राजकीय सम्मान से सम्मानित शिक्षक और वायरल गुरुजी के नाम से चर्चित राकेश कुमार ने भी रक्तदान किया।रक्तदान के बाद राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय सम्मान मिलने से जितनी खुशी हुई थी,उससे दोगुनी खुशी उन्हें ब्लड डोनेट करके हो रही है। वहीं इस शिविर में समस्तीपुर के चर्चित युवा नेता मिश्रा विश्व बारूद ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर साहित्यकार एवं पूर्व प्रिंसिपल प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर ने भी लाला जगत नारायण जी के योगदान को याद किया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में समस्तीपुर रेडक्रॉस सोसायटी के लैब टेक्नीशियन जय प्रकाश कुमार की अहम भूमिका रही। जय प्रकाश ने पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रक्तदान के कार्य को पूरा किया। इसके अलावा अर्जुन सिंह, स्वास्तिधर मिश्र, रमेश झा, रौशन कुमार सहित अन्य समाजसेवियों ने भी सभा को संबोधित किया और अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सर्टिफिकेट और मेडल से भी सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।

स्वतंत्रता सेनानी और अमर बलिदानी लाला जगत नारायण के योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। प्रखर पत्रकार,महान समाजसेवी और देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले लाला जगत नारायण जी की गाथा आज पूरे देश में गाई जा रही है।मानवता की सेवा कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!