तेजस्वी ने केंद्र की BJP सरकार को दी चुनौती, कहा- यदि दम है तो बिहार में अपने बलबूते पर लड़ें चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2022 10:03 AM

tejashwi challenges the bjp government at the center

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ ही पार्टी के विधायक और विधान पार्षद के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि दम है तो वह बिहार में अपने...

पटनाः बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जहां घेरने की तैयारी में लगा रहा वहीं प्रदेश में डबल इंजन की नीतीश सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने से बचता नजर आया।

तेजस्वी ने भाजपा को दी चुनौती
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ ही पार्टी के विधायक और विधान पार्षद के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि दम है तो वह बिहार में अपने बलबूते चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की औकात नहीं है कि वह अपने दम पर चुनाव लड़ सके। बिहार में आज तक भाजपा अकेले चुनाव नहीं लड़ पाई।

नीतीश सरकार पर कुछ भी बोलने से बचे
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के नेता आते हैं और सिर्फ घोषणा करके चले जाते हैं लेकिन किसी में भी इतना जिगर नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की औकात नहीं है कि वह उनकी चुनौती को स्वीकार कर सके। केंद्र सरकार पर इस दौरान उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। नेता प्रतिपक्ष महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार और भाजपा को लगातार निशाना बना रहे हैं। लेकिन, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बढ़ती महंगाई, अग्निपथ समेत अन्य मुद्दों को लेकर 07 अगस्त को महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च की घोषणा की है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!