पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर तेजस्वी ने जताया शोक, कहा- वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता थे

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2022 05:40 PM

tejashwi expressed grief over the death of former minister ramai ram

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति...

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का आज पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने रमई राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।"ॐ शांति ॐ

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के वरिष्ठ नेता रमई राम का आज निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमई राम लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे मुजफ्फरपुर के बोचहा से कई बार विधायक चुने गए थे। वहीं उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!