नीतीश के फैसले पर बोले तेजस्वी- जब गांव-गांव संक्रमण फैल गया तब Lockdown का कर रहे दिखावा

Edited By Nitika, Updated: 04 May, 2021 01:00 PM

tejashwi pinch on nitish decision to impose lockdown

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अब जब गांव-गांव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब दिखावा कर रहे है।

 

पटनाः बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अब जब गांव-गांव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब दिखावा कर रहे है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 15 दिन से समूचा विपक्ष लॉकडाउन करने की माँग कर रहा था लेकिन छोटे साहब अपने बड़े साहब के आदेश का पालन कर रहे थे कि 2 मई तक लॉकडाउन नहीं करना है। उन्होंने आगे कहा कि अब जब गांव-गांव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब दिखावा कर रहे है। इस संकट काल में तो निम्नस्तरीय नौटंकी और राजनीति से बाहर आइये, बाज आइए।

बता दें कि नीतीश कुमार ने सोमवार को सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया। साथ ही कहा कि इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!