यूपी चुनाव में सपा की जीत के लिए RJD ने शुरू की जोर आजमाइश, 26 जनवरी को वर्चुअल रैली करेंगे तेजस्वी

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jan, 2022 06:32 PM

tejashwi will hold a virtual rally on 26 january

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव 26 जनवरी को वर्चुअल रैली करेंगे और अखिलेश यादव की पार्टी सपा के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से वोट मांगेगे। तेजस्वी ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी उत्तर...

पटनाः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। 

उत्तर प्रदेश की जनता से वोट मांगेगे तेजस्वी 
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव 26 जनवरी को वर्चुअल रैली करेंगे और अखिलेश यादव की पार्टी सपा के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से वोट मांगेगे। तेजस्वी ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी और सपा के लिए चुनाव प्रचार करेगी। उसी घोषणा के अनुरूप अब तेजस्वी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है। 

राजद मुख्यालय के बाहर लगें होर्डिंग 
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। पटना में राजद मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को बड़े -बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से राजद को धन्यवाद देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला गया है। सपा की ओर से कहा गया है कि संविधान एवं जन विरोधी सरकार को परास्त करने के लिए और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के लिए राजद परिवार का धन्यवाद।

राजद मुख्यालय के बाहर लगे सपा के बैनर पर मोदी और योगी की उल्टी दिशा में जाती हुई तस्वीर लगाते हुए तंज कसा है ‘आ अब लौट चलें।' एक अन्य नारे में लिखा गया है -‘ठोकू सरकार को चोट दो, साइकिल छाप पर वोट दो।' सपा ने कुछ अन्य नारों से भाजपा पर हमला बोला है और प्रदेश में साइकिल के पक्ष में नारे गढ़े गए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!