रूपेश हत्याकांड को लेकर BJP ने कानून-व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल, तेजस्‍वी ने CM का मांगा इस्‍तीफा

Edited By Nitika, Updated: 15 Jan, 2021 12:47 PM

tejashwi yadav demands cm nitish resignation

इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर की हत्या मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस घटना के तीसरे दिन भी किसी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है।

 

पटनाः इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर की हत्या मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस घटना के तीसरे दिन भी किसी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है। ऐसे में जहां एक तरफ बिहार में नीतीश कुमार की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है, वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। इस वजह से भाजपा लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने बिहार में बेतहाशा बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई थी। विवेक ठाकुर ने रूपेश हत्याकांड को दुखद और गंभीर बताया। उन्‍होंने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़ा किया। उन्होंने कहा कि शून्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बिहार में एनडीए की सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति हैं। यह बिहार पुलिस पर प्रश्नवाचक चिह्न भी है। वहीं विवेक ठाकुर ने कहा पुलिस को 3 से 5 दिन के अंदर निष्कर्ष पर आना ही पड़ेगा। बिहार पुलिस अपनी सक्षमता से स्थिति का जायजा ले और अगर सफलता दूर लगे तो केस को अविलंब सीबीआइ को सौंपे। उन्‍होंने सवाल किया कि क्या यह हत्या राजनीत से प्रेरित है या राज्य में खौफ पैदा करने की कोशिश है?

रूपेश हत्‍याकांड के साथ हाल के अन्‍य बड़े मामलों की चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बिहार में दानव राज का आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा है कि 'सी ग्रेड पार्टी के अनुकंपाई मुख्‍यमंत्री' नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए वे अविलंब इस्तीफा दें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!