लंदन में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राजद नेता तेजस्वी यादव, भारत के भविष्य पर की चर्चा, मनोज झा भी रहे मौजूद

Edited By Ramanjot, Updated: 21 May, 2022 02:54 PM

tejashwi yadav on the international stage in london

इस अवसर पर तेजस्वी ने लोकतंत्र, विपक्ष और भारत के भविष्य पर अन्य वरिष्ठ राजनेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही अनिवासी और प्रवासी भारतीयों के साथ आने वाले वर्षों में भारत के भविष्य पर चर्चा की। कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष...

पटनाः एसबीएफ और ब्रीज इन्डिया द्वारा लंदन में प्रायोजित "आइडियाज फॉर इन्डिया कॉन्फ्रेंस" में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमें संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में और अधिक सख्ती से काम करने की आवश्यकता है।

PunjabKesari

इस अवसर पर तेजस्वी ने लोकतंत्र, विपक्ष और भारत के भविष्य पर अन्य वरिष्ठ राजनेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही अनिवासी और प्रवासी भारतीयों के साथ आने वाले वर्षों में भारत के भविष्य पर चर्चा की। कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और राजद प्रवक्ता मनोज झा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अन्य वरिष्ठ राजनेताओं द्वारा भी विचार व्यक्त किया गया।

PunjabKesari

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष आगामी 22 मई को विश्व प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी में कैम्ब्रिज साउथ एशिया फोरम के तत्वावधान मे आयोजित "भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य" विषय पर आयोजित परिचर्चा को भी संबोधित करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!