अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार; 22 लोग घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Oct, 2026 03:59 PM

the bus of devotees going to ayodhya collided with a truck

बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गौरव पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'टक्कर के बाद प्रभावित सभी यात्रियों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया।

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में सोमवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से तेलंगाना के कम से कम 22 श्रद्धालु घायल हो गए। ये श्रद्धालु गया जी में पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान करने के बाद अयोध्या जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह पुल पर सुबह करीब चार बजे हुआ। 

बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गौरव पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ''टक्कर के बाद प्रभावित सभी यात्रियों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। अब सभी खतरे से बाहर हैं।'' उन्होंने बताया कि हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस को घटनास्थल से हटा दिया गया, जिसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया। 

अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों ने गया जी में पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान की रस्म पूरी की थी और इसके बाद वे अयोध्या जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की नरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!