जयमाला के बाद भागा दूल्हा, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बनाया बंधक, फिर दूल्हे के चचेरे भाई से कराई शादी

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Nov, 2022 11:17 AM

the groom ran after jaimala

जानकारी के मुताबिक, मामला महुआ नगर परिषद के शेरपुर   छतवारा पंचायत का है। बताया जा रहा है कि माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह का बेटा विजय कुमार बारात लेकर शेरपुर छतवारा पहुंचा था। पूरे धूमधाम से पहले बारात लाई गई। बारात पहुंचने के बाद लड़की वालों ने...

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर एक दूल्हा जयमाला के बाद फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं बंधक बने बारातियों को बचाने के लिए दोनों पक्षों में आपसी सहमति से दूल्हे के चचेरे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पंचायत का है। बताया जा रहा है कि माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह का बेटा विजय कुमार बारात लेकर शेरपुर छतवारा पहुंचा था। पूरे धूमधाम से पहले बारात लाई गई। बारात पहुंचने के बाद लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की भी रस्म हुई। इसी बीच कुछ ही देर में दूल्हा वहां से फरार हो गया। दूल्हे के फरार होने की सूचना मिलते ही लड़की के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लड़की पक्ष वाले काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने लड़के के परिजनों सहित बारातियों, कैमरामैन, बैंड पार्टी आदि को बंधक बना लिया और लड़के को बुलाने की मांग करने लगे।

वहीं बारातियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मधुर पंचायत के मुखिया को दी गई। उन्होंने दोनों पक्षों को बैठा कर मामला सुलझाया और दोनों पक्षों में आपसी सहमति से दूल्हे के चचेरे भाई से दुल्हन की शादी करा दी। साथ ही सभी बंधक बनाए गए बारातियों को छुड़ाया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!