भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, जमादार समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2022 12:38 PM

the villagers attacked the police team that went to settle the land dispute

दरअसल, पुलिस को दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटे जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने धान की फसल काट रही महिलाओं को फसल काटने से मना...

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में एक जमादार और पांच महिला सिपाही समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव की है। दरअसल, पुलिस को दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटे जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने धान की फसल काट रही महिलाओं को फसल काटने से मना किया तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

इस हमले में पुलिस पदाधिकारी सहित दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में गोह थाना के एएसआई बिकाऊ राम, सिपाही अंबिका कुमारी, राज कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, लवली आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार और आर्यन कुमार शामिल है, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा दरधा गांव की बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार और रीना कुमारी घायल हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!