मुंगेर में गन्ना व्यापारी से हुई 49 लाख की लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Oct, 2021 12:38 PM

three arrested in case of loot of 49 lakhs from sugarcane trader

पुलिस अधीक्षक जे.जाला. रेड्डी ने मंगलवार को बताया कि गल्ला व्यापारी गोपाल साह 18 अक्टूबर को दोपहर में बैंक में 49 लाख जमा करने के लिए जा रहे थे तभी शादीपुर मुहल्ला में दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पास थैले में रखे 49...

 

मुंगेरः बिहार में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी गोपाल साह से 49 लाख रुपए की हुयी लूट मामले में पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 44 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक जे.जाला. रेड्डी ने मंगलवार को बताया कि गल्ला व्यापारी गोपाल साह 18 अक्टूबर को दोपहर में बैंक में 49 लाख जमा करने के लिए जा रहे थे तभी शादीपुर मुहल्ला में दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पास थैले में रखे 49 लाख रुपए लूट लिए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव गांव से सोमवार की देर रात पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर 44 लाख की राशि बरामद कर ली है। इस मामले में दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लूट में शामिल दशरथ यादव और सन्नी यादव की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!