पारिवारिक कलह से तंग आकर 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, तीन की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2020 10:35 AM

tired of family strife a mother jumped into a well with 3 children

बिहार के कैमूर जिले में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां, बेटी और एक पुत्री की मौत हो गई जबकि बड़ी बेटी की जान बच गई।

भभुआः बिहार के कैमूर जिले में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां, बेटी और एक पुत्री की मौत हो गई जबकि बड़ी बेटी की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना कैमूर के करमचट थाना अंतर्गत बीछिबान्ध गांव की है। परिजनों ने बताया कि राधिका देवी घर वालों के बाहर जाने के बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से कुछ दूरी पर एक कुएं में कूद गई। कुएं में गिरने के दौरान उनकी बड़ी पुत्री महिमा कुमारी (पांच) का हाथ कुएं में एक झाड़ में फंस गया और उसके शोर मचाने पर पास से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे बचाया।

वहीं बच्ची ने अपने मां, एक बहन और एक भाई के अंदर कुएं में गिरने की बात बताई। इसकी सूचना पाकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत और प्रशासन के द्वारा जाल से शव खोजवाने के बाद ढाई वर्षीय सहीमा कुमारी का शव मिला। वहीं राधिका और उसके पुत्र अनीश के शव की खोजबीन की जा रही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!