शादी समारोह से लौट रहे 2 भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत; धूं-धूं कर जला ट्रक

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Nov, 2022 12:25 PM

truck crushed two brothers returning from a wedding ceremony

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक बाइक से शादी समारोह से कैमूर लौट रहे थे। इसी दौरान सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सासारामः बिहार के सासाराम जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई। दरअसल, सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रक में आग लग गई। 

शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों भाई 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाने क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी स्व. सुदर्शन दुबे के बेटे सोनू तिवारी (26 वर्ष) और परशुरामपुर निवासी रामानंद तिवारी के बेटे लोकेश दूबे (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में फुफेरा-ममेरा भाई थे। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक बाइक से शादी समारोह से कैमूर लौट रहे थे। इसी दौरान सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

PunjabKesari

ट्रक चालक मौके से फरार 
घटना के दौरान बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गया। इसी बीच सरैया गांव के पास बाइक में आग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक धूं-धूं कर जल गया। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही चेनारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!