डबल मर्डर से दहला बेगूसराय, बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2020 12:31 PM

two people shot dead in begusarai

बिहार के अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बेगूसरायः बिहार के अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय जिले के गडहरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ठकुरीचक गांव के निकट सड़क किनारे दो लोग बात कर रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सौरभ कुमार और आदित्य कुमार के रूप में की गई है।

हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!