घास काटने जा रही थीं महिलाएं, नदी के तेज बहाव में डूबने से 2 की मौत; गांव में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Sep, 2026 10:41 AM

two women drowned in a river while on their way to cut grass in the fields

ग्रामीण दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अररिया: बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड में शुक्रवार को खेत में घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 13 से सुबह कुछ महिलाएं नदी पार कर खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पानी अधिक होने के कारण दो महिला नदी में डूब गईं। साथ जा रही महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। 

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अमरोली वार्ड संख्या 13 निवासी अर्चना देवी और अड़हुल देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर फुलकाहा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!