गया में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 2 युवकों की मौके पर मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Mar, 2026 10:35 AM

two youths died in collision between two motorcycles in gaya

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी अक्षय कुमार उर्फ करू (22) और बेलमा निवासी सुभाष कुमार (25) के रूप में हुई है।

Road Accident: बिहार के गया जी जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जिले में चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव में हुआ। 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी अक्षय कुमार उर्फ करू (22) और बेलमा निवासी सुभाष कुमार (25) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने आने पर चालक नियंत्रण नहीं रख सके, जिससे जोरदार टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!