बारात से लौट रहे 3 दोस्तों के साथ भयानक हादसा, दो की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Apr, 2026 05:13 PM

two youths returning home from wedding procession die in road accident

मृतकों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर वार्ड नंबर- 8 निवासी राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार (20) एवं रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमार (18) के रुप में की गई है।

Begusarai Raod Accident: बिहार में बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह को बारात से वापस घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। वहीं एक साथ दो दोस्तों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया की तीन दोस्त आज बाइक से बारात से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान पंचमुखी मंदिर के समीप बाइक पलट गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर वार्ड नंबर- 8 निवासी राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार (20) एवं रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमार (18) के रुप में की गई है। 

यह भी पढ़ें- शौच के लिए निकली ननद-भाभी से सामूहिक दुष्कर्म, 6 दरिंदो ने जबरन अगवा कर किया.....

घायल युवक इसी मुहल्ला के स्वर्गीय धर्मदेव महतो का पुत्र प्रिंस कुमार है। घायल का इलाज चेरियाबारियरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चल रहा है । शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!