सारणः वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Feb, 2022 10:07 AM

vehicle thief arrested with stolen bike

मिली जानकारी के अनुसार, एकमा थाना प्रभारी देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में मानिकपुर गांव के समीप वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पड़ोसी जिला सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पीपरा कला गांव निवासी आशिक अंसारी को चोरी की मोटरसाइकिल के...

छपराः बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से चोरी के वाहन के साथ एक वाहन चोर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एकमा थाना प्रभारी देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में मानिकपुर गांव के समीप वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पड़ोसी जिला सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पीपरा कला गांव निवासी आशिक अंसारी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चोर को जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!