त्रिवेणीगंज BDO का घूस लेते वीडियो वायरल, CCTV कैमरे को भी बंद करने की कही बात, पढ़िए दोनों की बाचतीच

Edited By Nitika, Updated: 27 May, 2022 01:02 PM

video of triveniganj bdo taking bribe goes viral

बिहार के सुपौल में त्रिवेणीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी का पंचायत योजना के क्रियान्वयन को लेकर 20 हजार रुपए घूस लेते हुए वीडियो सामने आया है।

 

सुपौलः बिहार के सुपौल में त्रिवेणीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी का पंचायत योजना के क्रियान्वयन को लेकर 20 हजार रुपए घूस लेते हुए वीडियो सामने आया है। करीब 2 मिनट 45 सेकेंड के प्राप्त इस वीडियो में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया के बीच घूस की रकम बढ़ाने को लेकर खूब नोक-झोंक भी हो रही है।

वायरल वीडियो में दोनों के बीच लेनदेन को लेकर हो रही बात भी स्पष्ट रुप से सुनाई दे रहा है, जिसमें त्रिवेणीगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी क्षेत्र के गुडिया पंचायत के पूर्व मुखिया पति शिवनारायण यादव से सात निश्चय योजना के तहत 10 लाख रुपए की राशि भुगतान के नाम पर 25 हजार रुपए घूस की मांग कर रही है जबकि मुखिया पति द्वारा 20 हजार रुपए हाथ में लिए 20 हजार में बात फाइनल करने की बात पर अड़े है। इस दौरान मुखिया कार्यालय में लगे सीसीटीवी को भी बंद करने की बात कहते है, जिस पर बीडीओ आशा कुमारी कहती है सीसीटीवी का तार कटा हुुआ है। बस डराने के लिए सीसीटीवी लगाए है। कहने को तो सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत पंचायत के विकास के लिए लाखो करोड़ों रूपया का फंड हर साल देती है। लेकिन वह पैसा अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के बीच बट जाता है। और क्षेत्र में काम के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। पैसे के लेनदेन के बाद शिक्षक नियोजन को लेकर भी चर्चा होती है। हालांकि इस मामले में जब बीडीओ आशा कुमारी से सवाल किया गया तो कन्नी काटते नजर आई। 

बीडीओ और मुखिया के बीच बातचीत के अंश इस प्रकार हैः-
बीडीओ
- आप 25 से कम नहीं न किए है..
मुखिया - 25 से कम किए या 30 से कम किए, पहले आप सीसीटीवी कैमरा को बंद कीजिए
बीडीओ - मेरा ही सम्पति है, इसका मालिक हम है
मुखिया - हम समझते है इसका मालिक आप है, जाते वक़्त आप डिलीट मार दीजिएगा।
बीडीओ - अभिए डिलीट कर देते है, अपने डिलीट हो जाएगा 8 दिन में काहे टेंशन लेते है।
मुखिया - हम टेंशन नहीं लेते है, आप खामाखा टेंशन काहे पालते है।
बीडीओ - अरे बाबू कैमरा नहीं चालू है, बस डराने के लिए है, देखिए तार कटा हुआ है
मुखिया - इसको बंद कीजिए न
बीडीओ - अरे बाबू सही बोल रहे है, कैमरा का तार खुला हुआ, देखिए ठीक से।
मुखिया पैसे देते हुए - हां लीजिए
बीडीओ - 20 नहीं लेंगे
मुखिया पति - हे ले ने नाटक ने करा
बीडीओ - ने हम ने लेंगे
मुखिया पति - आप लीजिए न महराज
बीडीओ - ने हम 20 ने लेंगे, उसको दे दीजिए, हम 25 से कम ने लेंगे। अपने मन से काहे देते है, हम आपसे मांगते है।
मुखिया पति - हम आपको और देंगे, आपके हाथ में देंगे, लीजिए न महराज
बीडीओ - 20 दिए है
मुखिया पति - हां
बीडीओ - 20 ने लेंगे इ 10 लाख का थोड़े हुआ
मुखिया पति - 10 लाख का क्या 30 लाख का योजना खोले है, आप थे कहा इ बोलिए
बीडीओ - आप देने क्यों आएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!