बिहार में अवैध खनन वाले माफियाओं पर कसेगी नकेल! विजय सिन्हा ने किया 'कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' का उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jun, 2024 04:44 PM

vijay sinha inaugurated the command and control center

विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन वाले माफियाओ पर नकेल कसेगी। इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और इंस्पेक्टर राज पर अंकुश लगेगा। अवैध खनन वालों को सुधरने का मौका दिया गया, जो अधिकारी गलत करेंगे वो विभाग से बाहर जाएंगे। विभाग वृहत खनन के लिए सर्वें कर रहा है।...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): खान भूतत्व विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान विजय सिन्हा ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि अब हर घाट पर CCTV कैमरा लगा है। ऑफलाइन कैमरा की भी व्यवस्था की जा रही है, जो गलत करेंगे वैसे बालू घाटों का चालान ऑफिस से बंद हो जाएगा। 

विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन वाले माफियाओ पर नकेल कसेगी। इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और इंस्पेक्टर राज पर अंकुश लगेगा। अवैध खनन वालों को सुधरने का मौका दिया गया, जो अधिकारी गलत करेंगे वो विभाग से बाहर जाएंगे। विभाग वृहत खनन के लिए सर्वें कर रहा है। विभाग मे सुधार के लिए जल्द नियमावली आएगी, लोगों से सुधार के लिए फीडबैक लिया जाएगा।  

अब 0612 2215360 कमांड कंट्रोल रूम का नंबर है, जिस पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी। बताया जा रहा है कि  2024-25 में 6095 छापेमारी हुई, 3462 वाहन जप्त हुए, 832 प्राथमिकी, 375 गिरफ़्तारी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!