Bihar Violence: नालंदा-सासाराम में फिर हिंसक झड़प... 3 को गोली लगी, एक की मौत, अबतक 61 लोग गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Apr, 2023 01:58 PM

violent clash again in nalanda sasaram 3 got shot

जानकारी के मुताबिक, नालंदा के बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके के दीवानगंज इलाके से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर शनिवार को फिर से हिंसा हुई। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने के वहां पर पहुंचते...

पटनाः बिहार के 2 जिले सासाराम और नालंदा में शनिवार को फिर से हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस हमले में 3 लोगों को गोली लगी हैं, जिसमें एक की मौत हो गई। अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

PunjabKesari

बिहारशरीफ में धारा 144 लागू
जानकारी के मुताबिक, नालंदा के बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके के दीवानगंज इलाके से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर शनिवार को फिर से हिंसा हुई। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने के वहां पर पहुंचते ही दोनों पक्षों वहां से भाग गए। बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पासवान ने बताया, "बिहारशरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।" बिहारशरीफ में 9 कंपनी अर्धसैनिक बल पहुंची हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। वहीं सासाराम के सफ्फुलागंज में भी शनिवार को बम फेंके गए। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। धारा 144 लगी हुई हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर कैंप किए हुए हैं।


PunjabKesari

अब तक 61 लोगों की गिरफ्तार
वहीं मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर गांव में भी शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट हुई है। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कई लोग जख्मी हैं। वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बिहार के 4 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। नालंदा में धारा 144 लागू है। अभी तक इंटरनेट सेवाएं बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स की तैनाती की गई है। अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

PunjabKesari

गौरतलब हो कि बिहार के 2 जिलों में रामनवमी के समापन पर जुलूस के दौरान शुक्रवार को भीषण झड़प हो गई थी। बमबारी, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!