लखीसराय में वांटेड नक्सली उपेंद्र बिंद गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में है संलिप्त

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2022 03:52 PM

wanted naxalite upendra bind arrested in lakhisarai

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर जलप्पा स्थान के निकट छापेमारी की गई। इस दौरान नक्सली उपेन्द्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली जिले के चानन थाना क्षेत्र के कछुआ गांव का रहने वाला है और किराना का दुकान भी चलाता है। आशंका...

लखीसरायः बिहार में लखीसराय जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले के किउल थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को नक्सली उपेंद्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। उपेंद्र बिंद को कई हार्डकोर नक्सलियों का करीबी बताया जाता है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर जलप्पा स्थान के निकट छापेमारी की गई। इस दौरान नक्सली उपेन्द्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली जिले के चानन थाना क्षेत्र के कछुआ गांव का रहने वाला है और किराना का दुकान भी चलाता है। आशंका जताई जा रही है कि वो अपनी दुकान से राशन, पानी और जरुरत की चीजें नक्सलियों को पहुंचाता था।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी नक्सली के विरूद्ध जिले के पीरीबाजार थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!