'जो अपराध करेगा, उसे परिणाम भुगतना होगा"- भाजपा विधायक Anand Mishra का बड़ा बयान

Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2026 01:49 PM

whoever commits a crime will have to face the consequences anand mishra

मिश्रा ने कहा कि आज सिवान में सोनू यादव के खात्मे के अलावा पिछले दिनों में कई बड़े आपराधिक चेहरे जैसे छोटू यादव, भागलपुर का राजधानी यादव, मोतिहारी का कुंदन ठाकुर, प्रियांशु दुबे और बेगूसराय तथा खगड़िया के कई अपराधी कानून के शिकंजे में आ रहे हैं।...

Bihar News: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आनंद मिश्रा ने रविवार को कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई इस बात का सबूत है कि बिहार में कानून का राज मजबूती से चल रहा है। 

मिश्रा ने कहा कि आज सिवान में सोनू यादव के खात्मे के अलावा पिछले दिनों में कई बड़े आपराधिक चेहरे जैसे छोटू यादव, भागलपुर का राजधानी यादव, मोतिहारी का कुंदन ठाकुर, प्रियांशु दुबे और बेगूसराय तथा खगड़िया के कई अपराधी कानून के शिकंजे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पर हत्या तथा संगठित अपराध के कई आरोप हैं। 

भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जब भी पुलिस खड़ी होती है, उस पर हमला किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस के पास कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई करने का एकमात्र यही बचता है कि आत्मरक्षा के लिए उस पर आक्रमण किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अब साफ संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो अपराध करेगा, उसे परिणाम भुगतना होगा। 

"इस प्रगति को कोई अपराधी रोक नहीं सकता" 
पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने कहा कि यह लड़ाई किसी जाति, क्षेत्र या धर्म के खिलाफ नहीं है। अपराधी की एक ही पहचान होती है कि वह अपराधी है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अनिवार्य है। भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार ज्ञान, अनुशासन और गौरव की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि वह बिहार पुलिस के साहस, द्दढ़ता की सराहना करते हैं। साथ हीं सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार की मजबूत राजनीतिक शक्ति को भी नमन करते हैं। बिहार आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति को कोई अपराधी रोक नहीं सकता। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!