'निशांत कुमार क्यों नहीं?' अशोक चौधरी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी

Edited By Khushi, Updated: 29 Mar, 2026 04:15 PM

why not nishant kumar   ashok chaudhary s major statement minister ashok cha

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने और पद छोड़ने की अटकलों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया है। इसी बीच मंत्री अशोक चौधरी का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी...

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने और पद छोड़ने की अटकलों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया है। इसी बीच मंत्री अशोक चौधरी का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी भावनाएं जाहिर कीं बल्कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही।

"अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो यह पूरे बिहार के लिए.."
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर चल रही खबरों से उनके करीबी नेता काफी भावुक नजर आ रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी मीडिया से बात करते हुए अपनी भावनाएं नहीं छिपा पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो यह पूरे बिहार के लिए बहुत भावुक पल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य के लिए बहुत काम किया है, जिसे कोई नहीं भूल सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला पूरी तरह से नीतीश कुमार का अपना होगा और इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता।

"निशांत को मौका मिलना चाहिए"
जब अशोक चौधरी से पूछा गया कि नीतीश कुमार के बिना काम करना कितना मुश्किल होगा, तो उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन होगा क्योंकि नीतीश हमेशा उन्हें मार्गदर्शन देते थे। इस दौरान शहर में लगे पोस्टरों की भी चर्चा हुई, जिनमें उनके बेटे निशांत कुमार को “बिहार का भविष्य” बताया गया है। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि अगर लोग चाहते हैं तो निशांत कुमार मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि निशांत पढ़े-लिखे और योग्य हैं, इसलिए उन्हें मौका मिलना चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह हार के डर से ऐसे बयान दे रही हैं ताकि अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!