Bihar Assembly Election: बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में महिला शक्ति दिखाएंगी दम

Edited By Nitika, Updated: 21 Oct, 2020 06:21 PM

women power will show strength in barachatti assembly constituency

बिहार विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर को प्रथम चरण की 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में बाराचट्टी (सुरक्षित) ऐसी सीट है, जहां महिला शक्तियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। बाराचट्टी (सु) सीट से राजद के टिकट पर निवर्तमान विधायक समता देवी फिर से चुनाव लड़ रही...

पटनाः बिहार विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर को प्रथम चरण की 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में बाराचट्टी (सुरक्षित) ऐसी सीट है, जहां महिला शक्तियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। बाराचट्टी (सु) सीट से राजद के टिकट पर निवर्तमान विधायक समता देवी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, हम के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की समधन और पूर्व विधायक ज्योति देवी चुनावी मैदान में उतरी हैं।

लोजपा ने इस सीट से रेणुका देवी जबकि बसपा ने रीता देवी को चुनावी समर में उतारकर मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया है। रेणुका देवी और रीता देवी दोनों महिला उम्मीदवार पहली बार चुनावी अखाड़े में बाजी खेल रही हैं। वर्ष 2015 में राजद की समता देवी ने लोजपा प्रत्याशी सुधा देवी को 19126 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। बाराचट्टी (सु) सीट से सात पुरुष और छह महिला समेत 13 उम्मीदवार चुनावी रणभूमि में दम भर रही हैं। रोचक बात है कि पहले चरण के तहत 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में 114 महिलायें सत्ता के संग्राम में उतरी हैं, जिनमें सर्वाधिक 6 महिला बाराचट्टी (सु) से भाग्य आजमां रही हैं। 2 अन्य महिला प्रत्याशियों में जय महाभारत पार्टी से रेखा देवी जबकि पुनिया देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

बता दें कि इस बार के विधनसभा चुनाव में राजग के घटक दलों में भाजपा, जदयू, हम और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल है। वहीं, महागबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदल में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवाद (भाकपा-माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!