अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामिणों ने किया धरना प्रदर्शन

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Feb, 2022 03:05 PM

youth dies after being hit by pickup van

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खरीका गांव निवासी धर्मनाथ राय का 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने खेत से धनिया लेकर मोटरसाइकिल से पटना जा रहा था। इसी दौरान पहलेजा बजरंग चौक के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में रवि...

छपराः बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खरीका गांव निवासी धर्मनाथ राय का 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने खेत से धनिया लेकर मोटरसाइकिल से पटना जा रहा था। इसी दौरान पहलेजा बजरंग चौक के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहलेजा-दीघा जेपी सेतु के समीप शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात पिकअप वैन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!