Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Nov, 2020 12:29 PM
झारखंड में दुमका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस शनिवार को बताया कि जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही गांव के डंगालपाड़ा में शनिवार की दोपहर पेड़ से दबकर 74 वर्षीय विजय बराक की मौत हो गई।
इधर, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामुगाड़िया पंचायत के सोगले पाड़ा गांव से पुलिस ने शनिवार को करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान दिलीप सोरेन के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।