पाकुड़ः कोविड सेंटर में भर्ती हुए 3 संक्रमित कैदी फरार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Aug, 2020 06:20 PM

3 infected prisoners absconding admitted in covid center

झारखंड में पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में कोविड सेंटर से तीन संक्रमित कैदी रविवार को फरार हो गए। इस खबर की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

पाकुड़ः झारखंड में पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में कोविड सेंटर से तीन संक्रमित कैदी रविवार को फरार हो गए। इस खबर की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

सूत्रों ने बताया कि जिला कारा में बंद कुछ विचाराधीन कैदी के कोरोना संक्रतित होने की पुष्टि के बाद हाल ही में उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। सेंटर के स्पेशल वार्ड से तीन कैदी रविवार सुबह बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में तैनात जवानों एवं अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। मामले में छानबीन की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!