झारखंड में मिले कोरोना के 40 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 2426

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2020 10:44 AM

40 new positive patients of corona found in jharkhand

झारखंड के अलग-अलग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 40 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2426 हो गई है।

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 40 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2426 हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 2421 स्वाब सैंपल की जांच में 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दो संक्रमितों की मौत से प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, देवघर में एक, धनबाद में दो, पूर्वी सिंहभूम में ग्यारह, गढ़वा में दो, हजारीबाग में एक, कोडरमा में एक, लोहरदगा में दो, रांची में 14, साहेबगंज में एक, सरायकेला में दो और सिमडेगा में तीन कोविड संक्रमित मिले हैं। इस तरह संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2426 हो गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!