देवघर में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

Edited By Nitika, Updated: 09 Aug, 2020 01:48 PM

6 died due to suffocation in the tank

झारखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर शौचालय की टंकी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई।

देवघरः झारखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर शौचालय की टंकी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पर देवीपुर गांव निवासी ब्रजेश चंद्र वर्णवाल के मकान में शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोला जा रहा था। इसी बीच दम घुटने से 6 लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलतेे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से टंकी को तुड़वाया।

बता दें कि सभी लोगों को बेहोशी की हालत में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!