CM आवास पर बड़ी संख्या में पहुंची आम जनता, हेमंत को सुनाई समस्याएं

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jan, 2021 06:25 PM

a large number of people reached cm residence heard problems

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुना

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुना। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और सोरेन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।
PunjabKesari
सोरेन स्वयं चलकर लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सभी के हाथों से आवेदन लिया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री से कई सामाजिक संगठन के लोगों ने भी भेंट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!