देवघर में एक शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका पर चलाई गोली, स्कूल में मचा हड़कंप, छात्रों में भय का माहौल

Edited By Harman, Updated: 28 Nov, 2024 04:26 PM

a teacher fired a bullet at the headmistress in deoghar

झारखंड के देवघर के एक स्कूल में शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। साथ ही स्कूली छात्रों में भय का माहौल पैदा हो गया।

देवघर: झारखंड के देवघर के एक स्कूल में शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। साथ ही स्कूली छात्रों में भय का माहौल पैदा हो गया।  

जानकारी के मुताबिक, घटना मोहनपुर थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका की है। घायल प्रधानाध्यापिका की पहचान 42 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान शैलेश यादव के रूप में हुई है जो कि स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षक शैलेश यादव प्रधानाध्यापिका से मिड डे मील के पैसे में शेयर मांग रहा था। मना करने पर उसने प्रधानाध्यापिका के हाथ में गोली मार दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

इधर, आनन- फानन में प्रधानाध्यापिका को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!