AJSU ने मनाया पार्टी का 34वां स्थापना दिवस, वर्चुअल रैली का किया आयोजन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jun, 2020 01:51 PM

ajsu celebrates party s 34th foundation day virtual rally organized

आजसू पार्टी प्रत्येक वर्ष 22 जून को पार्टी की स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते आई है। इस वर्ष कोरोना की वजह से वर्चुअल संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस संबोधन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही है।

रांचीः आजसू पार्टी प्रत्येक वर्ष 22 जून को पार्टी की स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते आई है। इस वर्ष कोरोना की वजह से वर्चुअल संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस संबोधन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही है।

सुदेश महतो ने गलवान घाटी में शहीद हुए वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं ने झारखंड को अलग पहचान देने का काम किया है। आज हम सभी संक्रमण काल से गुजर रहे हैं। यह संक्रमण काल हमारे सामने कई प्रश्न भी खड़े कर रहा हैं। जो लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर जीवन यापन करते थे आज वे बड़ी संख्या में वापस आ गए हैं। इस विषय पर आज चिंतन करने की जरूरत है। यह संक्रमण काल हमारे लिए चेतावनी है। आज हमारा पूरा वित्तीय ढांचा बदल गया है।

वहीं प्रेसवार्ता में सुदेश महतो ने कहा जब पार्टी का गठन हुआ था उस समय हमारे समक्ष भारत के मानचित्र पर नए राज्य स्थापित करने की चुनौती थी। वहीं आज हमारे सामने यह चुनौती है कि उस समय हम लोगों ने जो भी संकल्प लिया था उन वादों को पूरा किया जाए। कोयला परियोजनाओं की नीलामी और राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार को चाहिए कि बैठकर इस मामले पर चर्चा करें।

गौरतलब है कि 22 जून 1986 को आजसू पार्टी का गठन किया गया था। आजसू पार्टी भारत सरकार के चुनाव आयोग के द्वारा निबंधित एक क्षेत्रिय राजनितिक पार्टी है। इस दल के संस्थापक निर्मल महतो थे। वर्तमान में इसके केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!