Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट; बेटे अंशुमन ने दी जानकारी

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Nov, 2024 11:20 AM

folk singer sharda sinha s condition is critical

शारदा सिन्हा के बेटे ने उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर बताया कि 'इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है। बस यही...

Sharda Sinha: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत बिगड़ रही है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट (Sharda Sinha On Ventilator) पर रखा गया है। दरअसल, शारदा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपील की है कि हर कोई शारदा सिन्हा की अच्छी सेहत की प्रार्थना करे, और गलत खबर ना फैलाए। 

"मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी"-  अंशुमान सिन्हा
शारदा सिन्हा के बेटे ने उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर बताया, ''इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें। ये रियल अपडेट है। छठी मां कृपा करें। अभी डॉक्टर्स ने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है। अभी सब कोशिश कर रहे हैं।" अंशुमान सिन्हा ने आगे कहा कि सभी सुनने वालों और छठ पूजा करने वालों से विनती है कि अपनी अपनी पूजा-प्रार्थना में उनको भी शामिल रखिएगा। बहुत लंबा समय उन्होंने अपने देश और राज्य के लिए दिया है। इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए। बस फिलहाल के लिए धन्यवाद, आगे जैसा होता है मैं हाजिर रहूंगा।

PunjabKesari

छठ गीतों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं शारदा
शारदा सिन्हा को 25 अक्टूबर को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 27 अक्टूबर को अंशुमन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शारदा सिन्हा छठ गीतों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वे सिन्हा मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषा के लिए प्रसिद्ध गायिका हैं। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उनको 1991 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद 2018 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का निधन हो गया था। वह घर में ही गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!