Edited By Khushi, Updated: 24 Jul, 2025 02:32 PM

रांची: झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी...
रांची: झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी पूरे दम खम के साथ उतरेगी।
सहिस ने कहा कि कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि आजसू से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आदिवासी युवा भी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। सहिस ने कहा कि जनता जानती है कि आजसू के संघर्ष से अलग राज्य मिला है, इसलिए इसे आजसू ही संवार सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकाय का चुनाव लगातार टालने की साजिश बंद करे क्योंकि इससे नगर निकाय क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो गई है और केंद्र का अनुदान भी रुक गया है, जिससे विकास और स्वच्छता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी रांची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उरांव, पार्टी के नवनियुक्त रांची महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा एवं महादेव टोप्पो को माला एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, राज दुबे आदि उपस्थित थे।