गढ़वाः दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2020 05:39 PM

all accused involved in garhwa gang rape case arrested

झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाने के बरईटांड़ जंगल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाने के बरईटांड़ जंगल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक एस श्रीकांत राव खोतरे ने बताया कि पुलिस ने इस सामूहिक बलात्कार कांड में लिप्त सभी सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की शिकार लड़कियों ने 29 जुलाई को 12 लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंशीधर नगर के डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जब इस कांड का अनुसंधान किया गया तो पता चला कि इसमें सात आरोपी ही शामिल थे और इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!