झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष ने चार BJP विधायकों का निलंबन लिया वापस, जानिए वजह

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2022 06:31 PM

assembly speaker withdraws suspension of 4 bjp mla

झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा के चार विधायकों का निलंबन वापस ले लिया। सदन में भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच कार्यवाही दोपहर 12.50 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

रांचीः झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा के चार विधायकों का निलंबन वापस ले लिया। सदन में भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच कार्यवाही दोपहर 12.50 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले, 11 बजकर 14 मिनट पर, कार्यवाही के बमुश्किल 21 मिनट बाद ही सदन को स्थगित कर दिया गया क्योंकि भाजपा ने महिला पुलिस अधिकारी संध्या टोपनो के लिए न्याय को लेकर नारे लगाए और मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। टोपनो को हाल में रांची में पशु तस्करों ने कुचल दिया था ‘संध्या के हत्यारों को फांसी दो' और ‘गो हत्या बंद करो' के नारे लगाते हुए विधायक आसन के करीब आ गए। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने अध्यक्ष से भाजपा विधायकों का निलंबन वापस लेने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

अध्यक्ष ने भाजपा के भानु प्रताप शाही, धुलु महतो, जयप्रकाश भाई पटेल और रणधीर सिंह को उनके आपत्तिजनक व्यवहार के लिए मंगलवार को 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था। बता दें कि प्रश्नकाल शुरू होने पर भाजपा विधायक संध्या टोपनो के लिए न्याय की मांग करते हुए आसन के करीब चले गए और पार्टी विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!