बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा- उम्मीद है वह चुनाव के समय जनता से किए हर वायदे को धरातल पर उतारेंगे

Edited By Khushi, Updated: 28 Nov, 2024 07:21 PM

babulal marandi congratulated hemant soren said i hope

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को चौथी बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को चौथी बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मरांडी ने कहा कि उम्मीद है कि हेमंत सोरेन चुनाव के समय जनता से किए गए हर वायदे को द्दढ़ता से धरातल पर उतारेंगे। बता दें कि आज यानी गुरुवार को रांची के मोहरबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के नेता मौजूद रहे। इस दौरान हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु और माता रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद दिखीं। हेमंत सोरेन के दोनों बेटे भी समारोह में शामिल रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!