बाबूलाल का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार- पेगासस की कहानी फर्जी, देश को गुमराह करने की रची जा रही साजिश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jul, 2021 12:12 PM

babulal s strong attack on congress

मरांडी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिये तथ्यहीन, निराधार और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह पुराना चरित्र है जिसमे लगातार गिरावट आती...

 

रांचीः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पेगासस खुलासे को लेकर कांग्रेस सहित संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) पर मंगलवार को कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिये तथ्यहीन, निराधार और बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

मरांडी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिये तथ्यहीन, निराधार और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह पुराना चरित्र है जिसमे लगातार गिरावट आती जा रही। देश में एक वर्ग द्वारा झूठी कहानी गढ़ने का सिलसिला चल रहा जिसमे तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग शामिल है। उन्होंने कहा कि कभी अवाडर् वापसी, तो कभी भारत मे डर लगता है, जैसे नारे गढ़े गए। कभी तीन तलाक, कभी सीएए का विरोध तो कभी टूलकिट के सहारे किसानों को उकसाना एवं गुमराह करना जैसा कार्य किया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना संकट के बीच टीकाकरण पर भी देश को गुमराह करने में यह वर्ग पीछे नहीं रहा। यह सब मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर किया गया निरर्थक प्रयास है। मानसून सत्र के ठीक पहले पेगासस की फर्जी कहानी सदन को बाधित करने और देश मे बेबुनियाद एजेंडा खड़ा करने की कोशिश है।

इसी चाल, चरित्र के कारण कांग्रेस पार्टी से देश का भरोसा उठ गया है। कांग्रेस सिमट रही है, हार रही है। उन्होंने कहा कि इस फर्जी कहानी में केंद्र सरकार को जोड़ने वाले साक्ष्य का कोई सबूत प्रस्तुत नही किया गया है। यह रिपोर्ट केवल भारतीय लोकतंत्र और यहां की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!