Edited By Khushi, Updated: 12 Jul, 2025 02:23 PM

Latehar News: झारखंड में लातेहार जिले की पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Latehar News: झारखंड में लातेहार जिले की पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहुल सिंह गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी दस जुलाई को चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी साइडिंग के समीप रंगदारी एवं गोलीबारी की घटना में शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मो. शाहिद अंसारी, नितेश उरांव, तरुण यादव, शमशाद अंसारी, मो. मुजम्मिल अंसारी और मनोज तुरी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्तौल, छह कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक बाइक, एक स्कूटी और 15 हजार रुपया बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।