आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर BJP ने की बैठक, मरांडी ने कहा- मजबूत भाजपा ही मजबूत झारखंड का निर्माण कर सकती है

Edited By Khushi, Updated: 31 Jan, 2025 11:19 AM

bjp held a meeting regarding the upcoming organizational elections

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में आज संगठन महापर्व के तहत आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रदेश एवं जिला टोली की कार्यशाला आयोजित हुई।

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में आज संगठन महापर्व के तहत आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रदेश एवं जिला टोली की कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की और बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा शामिल हुए। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता विधायक सीपी सिंह सहित संगठन चुनाव के लिए गठित प्रदेश एवं जिला की टोली शामिल हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की सांगठनिक सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनाव एक महापर्व है जिसे हम स्वस्थ और प्रसन्नता के वातावरण में उत्सव की तरह मनाना है। मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद प्रदेश में पार्टी ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा ही मजबूत झारखंड का निर्माण कर सकती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है। संगठन महापर्व के तहत हम सभी को मिलकर सर्व स्पर्शी भाजपा बनाना है। 

राष्ट्रीय चुनाव सह अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा ने कार्यशाला में सांगठनिक चुनाव की बारीकियों और प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा आंतरिक और बाह्य दोनो लोकतंत्र में विश्वास करती है। इसलिए संगठन की चुनाव प्रक्रिया भी लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा की मजबूत भूमि है। भाजपा की सरकार ने ही अटल जी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार किया। हमें मजबूत जनाधार को और आगे बढ़ाना है। कहा कि भाजपा महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश स्तर की चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिफर् चुनाव केलिए संगठन नहीं बनाती बल्कि हमें राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। कहा कि भारत को राष्ट्र विरोधी शक्तियां कमजोर देखना चाहती है जिनके मंसूबों को हमें ध्वस्त करना है। हमें गांव गांव बूथ बूथ पर सभी वर्ग समाज से जुझारू सक्रिय विचारवान कार्यकर्ता खड़ा करना है। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!