"भाजपा झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घड़यिाली आंसू बहा रही है", विनोद कुमार पांडेय का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 22 Jul, 2025 10:39 AM

bjp is shedding crocodile tears on the issue of women safety

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है। पांडेय ने कहा कि भाजपा झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घड़यिाली आंसू बहा रही है, जबकि यही पार्टी उन राज्यों में मौन साध लेती है जहां उसकी...

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है। पांडेय ने कहा कि भाजपा झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घड़यिाली आंसू बहा रही है, जबकि यही पार्टी उन राज्यों में मौन साध लेती है जहां उसकी खुद की सरकारें हैं और उन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े कहीं ज्यादा हैं।

"हेमंत सरकार हर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध"
पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि झारखंड में डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सबसे पहले झामुमो ने ही आवाज़ उठाई और कड़े कानून बनवाए। इन मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है और सरकार हर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी थी? क्या यह दोहरे मापदंड नहीं हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति सुधारनी चाहिए, जहां कानून-व्यवस्था की हालत झारखंड से भी बदतर है।

"राज्य में महिला पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई"
पांडेय ने स्पष्ट किया कि हेमंत सरकार महिला सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। राज्य में महिला पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है, महिला हेल्पलाइन को मजबूत किया गया है और फास्ट ट्रैक कोटर् में लंबित मामलों का निपटारा तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर मिली है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!