पलामूः BJP नेता की नाबालिग बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Edited By Nitika, Updated: 10 Jun, 2021 12:20 PM

bjp leader minor daughter body found hanging from tree

झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर जंगल से भाजपा नेता श्याम नारायण प्रजापति की नाबालिग बेटी का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से गााव में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पलामूः झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर जंगल से भाजपा नेता श्याम नारायण प्रजापति की नाबालिग बेटी का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से गााव में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोनवाई पंचायत के बांदूबार जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से लटकी एक लड़की की लाश देखी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान भाजपा नेता श्याम नारायण प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई। थाना प्रभारी अशोक महतो ने बताया कि श्याम नारायण प्रजापति के द्वारा मंगलवार की शाम अपनी बेटी के गायब हो जाने के संबंध में गुमशुदगी का सनहा दर्ज करवाया गया था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

वहीं पुलिस का कहना है कि शव जिस तरीके से पेड़ से लटका था, उसे देखने से लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ के सहारे फंदे पर टांग दिया गया होगा। किशोरी की दाहिने आंख पर चोट के निशान मिले हैं। बता दें कि पुलिस के द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। भाजपा नेता प्रजापति पार्टी की पांकी मंडल इकाई में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!