"BJP रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के बारे में झूठे दावे करती है", हेमंत सोरेन का हमला

Edited By Khushi, Updated: 09 Nov, 2024 11:27 AM

bjp makes false claims about protecting roti beti and mati

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बीते शुक्रवार को आलोचना की तथा ‘रोटी, बेटी और माटी' के उसके दावों को खोखली बयानबाजी करार दिया।

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बीते शुक्रवार को आलोचना की तथा ‘रोटी, बेटी और माटी' के उसके दावों को खोखली बयानबाजी करार दिया।

सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं, विशेषकर बेटियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। सोरेन ने अपने कैबिनेट सहयोगी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन के समर्थन में घाटशिला के गंधनिया हाट मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले झानो योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं जिससे 12 लाख छात्राएं जुड़ी हैं।''

सोरेन ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का परोक्ष जिक्र करते हुए उन पर मध्य प्रदेश में आदिवासियों की सुरक्षा के बारे में खोखले दावे करने का आरोप लगाया। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ जारी अत्याचारों के संबंध में केंद्र सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा पर ‘‘रोटी, बेटी और माटी'' की रक्षा के बारे में झूठे दावे करने का आरोप लगाया। सोरेन ने विश्वास जताया कि झामुमो नीत गठबंधन बहुमत हासिल कर सत्ता में लौटेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!