PM मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ BJP सांसद ने की समीक्षा बैठक

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2024 09:37 AM

bjp mp held a review meeting with champai soren regarding pm modi s visit

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे। दौरे की तैयारियों के लिए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ समीक्षा बैठक की।

जमशेदपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे। दौरे की तैयारियों के लिए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रदेश मंत्री  नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अभय सिंह  भाजपा के अन्य नेता शामिल हुए। 

तैयारियों पर की विस्तारपूर्वक चर्चा
बता दें कि बैठक के दौरान पार्टी द्वारा की जा रही व्यापक तैयारियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा में सभा के आयोजन, रोड शो, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रचार अभियान और जनसंपर्क अभियान के पर जोर दिया गया। वहीं चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर आगमन जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के लिए कई मायनों में खास है। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पार्टी ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विशेष देखरेख करेंगे।

3 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  राज्य को 3 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 1,13,195 लाभुकों को पहली किस्त की राशि भी जारी करेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!