झारखंड विस चुनाव से पहले BJP की तैयारियां तेज, हर मंडल में निकालेगी संकल्प यात्रा; योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता होंगे शामिल

Edited By Khushi, Updated: 14 Sep, 2024 10:43 AM

bjp s preparations intensified before jharkhand assembly elections

झारखंड विधानसभा में 2 महीने ही शेष रह गए हैं। इसके चलते सभी दल के नेता एक्टिव मोड पर है। वहीं, बीजेपी के नेता भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी जनता तक पहुंचने की रणनीति के क्रम में राज्य में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने जा रही है।

गढ़वा: झारखंड विधानसभा में 2 महीने ही शेष रह गए हैं। इसके चलते सभी दल के नेता एक्टिव मोड पर है। वहीं, बीजेपी के नेता भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी जनता तक पहुंचने की रणनीति के क्रम में राज्य में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने जा रही है।

बीजेपी से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश के सभी 6 मंडलों से अलग-अलग समय पर 6 यात्राएं निकाली जाएंगी। झारखंड में विभिन्न मंडलों से शुरू होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्राओं को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये यात्राएं राज्य के 6 संभागों में शुरू होंगी और राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को यात्रा का संयोजक बनाया गया है। पूर्व सांसद समीर ओरांव और पार्टी नेता प्रदीप वर्मा को सह संयोजक बनाया है। यात्रा के जरिए बीजेपी राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नैरेटिव सेट करने की कोशिश करेगी। यात्रा के अलग-अलग चरणों में राज्य के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

बताया जा रहा है कि 21 सितम्बर से 81 भवनाथपुर विधानसभा से शुरुआत होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 21 सितम्बर को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र मे संकल्प सभा को सम्बोधित करेंगे। 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र मे संकल्प यात्रा होगी। इस यात्रा में दिल्ली से भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, गोरखपुर में सांसद सह अभिनेता रवि किशन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, धनबाद विधायक राज सिन्हा करेंगे संकल्प सभा को सम्बोधित करेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!