मजदूरी करने निकली महिला की हत्या, आरोपी ने जंगल में दफनाया शव, पुलिस ने खुदाई कर निकाला बाहर

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2026 10:50 AM

woman s body had been buried in forest after her murder the police exhumed it

​​​​​​​सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर को ही महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जंगल में छिपा दिया गया। सात सितंबर को आरोपी ने जमीन की खुदाई कर शव को दफना दिया।

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले केसेक्टर-12 थाना क्षेत्र से चार सितंबर को लापता हुई महिला केशोवती देवी का शव पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह बलियाबाद जंगल से बरामद किया गया। महिला की हत्या कर शव को जंगल में दफनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कर क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। मौके पर रांची से पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किया।

जानकारी के अनुसार, डांगरा भट्ठा टोला निवासी 42 वर्षीय केशोवती देवी चार सितंबर को मजदूरी करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उसके पुत्र ढुल्लू शर्मा ने सेक्टर-12 थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान महिला के साथ काम करने वाले दो मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मोहनडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को जंगल में दफनाने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम मोहनडीह बलियाबाद जंगल पहुंची और जमीन की खुदाई कर शव बरामद किया। 

यह भी पढ़ें- पत्नी से मारपीट के बाद दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर को ही महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जंगल में छिपा दिया गया। सात सितंबर को आरोपी ने जमीन की खुदाई कर शव को दफना दिया। इस दौरान जंगली जानवरों द्वारा शव को नोंचे जाने के कारण वह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य प्राप्त किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!