BJP की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, राज्य के राजनैतिक स्थिति पर आएगा राजनितिक प्रस्ताव

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 May, 2022 03:40 PM

bjp s state working committee meeting today

बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों कि भी चर्चा कि गयी। मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल संपन्न होने की स्थिति में प्रदेश भाजपा की ओर...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों कि बैठक आज झारखंड के हजारीबाग जिले के मटवारी स्थित ऐ.के इंटरनेशनल होटल के सभागार में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों कि भी चर्चा कि गयी। मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल संपन्न होने की स्थिति में प्रदेश भाजपा की ओर से प्रशंशा व आभार प्रकट किया गया। बैठक के उपरान्त प्रेस को जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज कहा कि 28 मई को प्रदेश कार्यसमिति कि बैठक होना है। जो कि चार सत्रों में होगा। बैठक में राज्य कि स्थिति पर राजनैतिक प्रस्ताव लाया जायेगा साथ ही आगामी कार्यक्रमों कि भी चर्चा कि जाएगी। 28 को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होटल अरण्य विहार में 10 बजे सुबह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में होगा।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश और राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 28 कि कार्यसमिति बैठक में प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिला के प्रभारी व 350 से ज्यादा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे। साहू ने कहा कि पांच जून को रांची में विशाल आदिवासी रैली किया जाएगा जिसमे बतौर मुख्यातिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। बैठक से पूर्व भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों कि बैठक कि शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण व वन्दे मातरम गान के साथ किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उपाध्यक्ष जेपी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेसानंद गोस्वामी को महामंत्री प्रदीप वर्मा और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उपाध्यक्ष पर्णव वर्मा ने अंगवस्त्र और फूल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय व व्यवस्था परिचय स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल ने किया। बैठक के उपरान्त एसटी मोर्चा और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जेपी पटेल, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, मुनेश्वर साहू, सुबोध सिंह गुड्डू,नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रंजीत चन्द्रवंशी, तारिक इमरान, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!