आज मोरहाबादी मैदान में भाजयुमो की रैली, CM आवास का घेराव करेंगे BJP नेता-कार्यकर्ता

Edited By Khushi, Updated: 23 Aug, 2024 03:08 PM

bjym rally at morhabadi ground today bjp leaders workers

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली आज मोरहाबादी मैदान में होगी। इस रैली में 1 लाख युवाओं के जुटान का दावा किया है।रांची के मोरहाबादी मैदान में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो चुका है। रैली के बाद यह सभी सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

रांची: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली आज मोरहाबादी मैदान में होगी। इस रैली में 1 लाख युवाओं के जुटान का दावा किया है।रांची के मोरहाबादी मैदान में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो चुका है। रैली के बाद यह सभी सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी मोरहाबादी पहुंच चुके हैं। वहीं, रैली के पहले पूरे क्षेत्र में रांची जिला प्रशासन के द्वारा निषेधाज्ञा लागू लगाए जाने का भाजपा ने विरोध किया है। बता दें कि आक्रोश रैली’ से पहले ही रांची प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान के पास निषेधाज्ञा लागू कर धरना, रैली और जनसभा करने पर रोक लगा दी है। रैली में पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए अड़ गए।

रैली को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मोरहाबादी की ओर जाने वाली सड़कों पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया गया है। आज सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों को प्रवेश वर्जित रहेगा। राजधानी की ज्यादातर सड़कों पर जाम लग गया है। रातू रोड, एलपीएन सिंह सहदेव चौक, कांके रोड, मोरहाबादी में हर जगह ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।

भाजयुमो का कहना है कि हेमंत सरकार ने युवाओं से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है जिसमें राज्य की युवा शक्ति प्रति वर्ष 5 लाख नौकरी बेरोजगारी भत्ता, पारा शिक्षकों, जेपीएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार नौकरियों की बिक्री नियोजन नीति शामिल हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!